*सोशल ऑडिट टीम द्वारा बैठक चार ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विकास कार्यों पर जताई सहमति*
धनघटा संतकबीरनगर।
हैसर विकास खंड क्षेत्र की चार ग्राम पंचायत भैंसाखूट, भरतपूरा, बेलमा, भैसही में बृहस्पति को सोशल ऑडिट की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने गांव में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया और ग्रामीणों से कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए फीडबैक प्राप्त किया।
सोशल ऑडिट टीम ने ग्रामीणों से विकास कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता सहभिगिता और कार्यस्थल की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही सोशल ऑडिट के उद्देश्य के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर सहमति जताते हुए कार्यों के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। ग्राम पंचायत भरतपूरा गांव में बी आर पी अब्दुला, अरविंद, मिशलावती, जयप्रकाश, कुशहर सहित ग्राम प्रधान शान्ति देवी रोजगार सेवक रामचेत ग्राम पंचायत सचिव देशदीपक बर्मा सहित गीता देवी, अनारकली, बसंता देवी,सबीता देवी, रामकेर हरि प्रकाश बीरबल छबिलाल सुख इ, चंद्रिका सहित अधिकतर लोग मौजूद रहे जिसमें 600 सौ जॉब कार्ड धारक पाए गए जिसमें 375 कर धारक एक्टिव रहे और 225 कार्ड धारक नेगेटिव रहे गांव जिसमें कच्चे कार्य 19 और पक्का 4 रहा है सभी कार्यों में 1336000 का भुगतान रहा
। उपस्थित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इसी तरह बेलमा में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सोशल ऑडिट किया गया जिसमें अर्चना मिश्रा बी, आर ,पी सहित कंचन, सुभाष,राजकुमार, जितेंद्र सहित ग्राम प्रधान , मंजू देवी, रोजगार सेवक रमेश सहित मुरली,रामजीत राजमन , मोलहू यादव आजमा फूलचंद सहित ग्राम सचिव मौजूद रहे जिसमें सभी ग्रामीणों ने आभार प्रकट करते हुए सभी कार्यों सराहनीय बताये
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड