ट्रेनिंग के दौरान होमगार्ड की मौत, घर में मचा कोहराम
गांव में शोक की लहर
धनघटा संत कबीर नगर
धनघटा थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी होमगार्ड संजय दूबे (50) की गोरखपुर में ट्रेनिंग के दौरान अचानक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि संजय दूबे गोरखपुर में होमगार्ड की ट्रेनिंग कर रहे थे। ट्रेनिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संजय दूबे लंबे समय से होमगार्ड विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
मृतक के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र अतुल दूबे (30) घर पर रहता है और उसकी शादी हो चुकी है। छोटा पुत्र विपुल दूबे (27) यूपी पुलिस की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वर्तमान में बलिया में ड्यूटी पर तैनात है। पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।
मृतक की पत्नी चंदा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय दूबे की मौत से गांव में भी शोक की लहर है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड