सीवान में भैंस चराने गए व्यक्ति की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई मौत
– महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदुरिया गांव में बुधवार की अपराह्न में घटी घटना
धनघटा, संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदुरिया में बुधवार की अपराह्न में आकाशीय बिजली की चपेट में आने पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से परिजन घायल व्यक्ति को सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्राम सिंदुरिया निवासी 71 वर्षीय अनिरुद्ध यादव पुत्र राम प्रसाद बुधवार को गांव के कुछ लोगों के साथ सीवान में भैंस चराने गए थे। दोपहर बाद लगभग 3 बजे अचानक मौसम ने करवट बदला तो बूंदाबादी शुरू हो गई। अचानक फ़िज़ाओं में गूंजी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से अनिरुद्ध यादव झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से परिजन गंभीर रूप से घायल अनिरुद्ध को सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुखिया के अचानक निधन से परिवार में कोहराम मच गया। अनिरुद्ध के परिवार में तीन बेटे बलिराम यादव, हनुमान यादव और मनीराम यादव हैं। दो बेटों के साथ मिलकर अनिरुद्ध दूध बेच कर परिवार का जीवन यापन कर रहे थे। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रधान प्रतिनिधि राजीव यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड