नीलमणि के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने रक्तदान करके मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
– विकास, सम्मान और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री – नीलमणि
– नगर पंचायत कार्यालय हैसर धनघटा के सभागार में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
धनघटा, संतकबीरनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। धनघटा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि के नेतृत्व ने दर्जनों युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान करके प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते हुए उनके लंबी उम्र की दुआ किया।
धनघट हैसर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा नेता नीलमणि ने रक्तदान करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में चार दर्जन से अधिक युवाओं ने रक्तदान करके प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और बेहतर स्वस्थ की कामना किया। शिविर के दौरान नीलमणि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्य कुशलता और नेतृत्व क्षमता से वैश्विक पटल पर देश को गौरव बढ़ाया है। विकास की बुनियाद पर देश को सम्मान दिला कर मोदी जी ने देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण की मिशाल प्रस्तुत किया है। नीलमणि ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान करना सबसे पुनीत कार्य है। आज युवाओं ने मोदी जी के जन्मदिन पर जिस स्नेह और उत्साह के साथ अपना रक्त दान किया है वह आने वाले दिनों में किसी जरूरतमंद इंसान की जान बचा सकता है। उन्होंने रक्तदान शिविर में शामिल होकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने वाले युवाओं का आभार प्रकट किया। इस दौरान डा मनोज शुक्ला, उत्तम चौधरी, जेपी यादव, अरविंद कुमार, श्रीकांत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड