*_भरतपूरा ग्राम पंचायत के जोगीपुर में बिजली का बड़ा तोहफा, 50 गांवों की बदलेगी विद्युत तस्वीर_*
*विधायक गणेश चौहान ने किया 5 एमबीए क्षमता वाले सब स्टेशन का शिलान्यास*
*आसपास के 50 गांवों को मिलेगा लाभ, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद*
धनघटा (संतकबीरनगर)। भरतपूरा ग्राम पंचायत के जोगीपुर में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। मंगलवार को बड़गो पावर हाउस के अंतर्गत प्रस्तावित 5 एमबीए क्षमता वाले सब स्टेशन का शिलान्यास विधायक गणेश चौहान ने किया। सब स्टेशन के निर्माण के बाद आसपास के करीब 50 गांवों को विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है।
क्षेत्र में नए सब स्टेशन की स्थापना को ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर विद्युत वितरण व्यवस्था मजबूत होने से संबंधित गांवों में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बढ़ती जरूरत को देखते हुए इस परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक गणेश चौहान ने क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को मजबूत करना ग्रामीण विकास के लिए आवश्यक है। सब स्टेशन के निर्माण से आसपास के गांवों को इसका लाभ मिलेगा कार्यक्रम में धनघटा एसडीएम वीरेंद्र प्रसाद,राजेश एक्सईएन मेराज खान, एसडीओ रामकरन आर्य, जेई, लेखपाल रामआदिश मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, त्रिशूल धारी राय, दुर्गा राय, रणविजय सिंह, रितिक राय तामा प्रधान प्रतिनिधि सहित कई जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा राजन राय, नितेश राय, शिवेंद्र पाठक, अजय राय, रामाशीष, अमरनाथ, शिवकुमार, प्रसिद्ध नारायण पांडेय और प्रभुनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
50 गांवों को मिलेगा फायदा
प्रस्तावित सब स्टेशन की क्षमता 5 एमबीए बताई गई है। इससे करीब 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लाभ मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने सब स्टेशन के शिलान्यास पर खुशी जताते हुए परियोजना का निर्माण समय से पूरा कराने की अपेक्षा की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड