आंखों में मिर्च झोंकी, कुल्हाड़ी से काटा और मारी गोली’… भाई ने बताया पहलवान ब्रह्मानंद यादव को बेरहमी से किस-किस ने मारा
आंखों में मिर्च झोंकी, कुल्हाड़ी से काटा और मारी गोली’… भाई ने बताया पहलवान ब्रह्मानंद यादव को बेरहमी से किस-किस ने मारा
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के सदर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत भगठान (गोसाईंपुर) गांव में 35 वर्षीय जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की निर्मम हत्या के मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाला बयान सामने आया है. घटना के वक्त मौके पर मौजूद पहलवान ब्रह्मानंद के भाई ने पूरी आपबीती सुनाते हुए बताया कि हमलावरों ने उनके भाई को घेरकर पहले आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, फिर टांगी-कुल्हाड़ी से काटकर गोलियां बरसा दीं.
‘चोकर-दाना लेने जा रहा था भाई, रास्ते में घात लगाकर बैठे थे दबंग’
पहलवान ब्रह्मानंद के चश्मदीद भाई ने घटना के समय की पूरी दास्तान बयान करते हुए बताया, “हमारा भाई जानवरों के लिए चोकर और दाना लेने जा रहा था. रास्ते में गांव के ही दबंग घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही वह पहुंचा, हमलावरों ने उसकी आंखों में पिसी मिर्च पाउडर फेंक दिया. मिर्ची पड़ते ही वह असंतुलित होकर गाड़ी से गिर पड़ा.”
8 से 10 नामजद व अज्ञात लोगों ने टांगी से काटा, गोलियां भी चलाईं
प्रत्यक्षदर्शी भाई के मुताबिक, गाड़ी से गिरते ही हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए नामजद करते हुए बताया कि राकेश, बलिराम, अजय, करिया, अभिमन्यु, मानसिंह, छठीर और उनके साथ 7-8 अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर ब्रह्मानंद पर टांगी, कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए. भाई का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने ब्रह्मानंद पर गोली भी चलाई, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा
‘बचाने गए तो हम पर भी की फायरिंग, हमने मोबाइल में बनाया वीडियो’
चश्मदीद ने आगे बताया कि जब वे अपने भाई को बचाने और उठाने के लिए आगे बढ़े, तो हमलावरों ने उन पर भी फायरिंग कर दी, जिससे उन्हें पीछे हटना पड़ा. इसके बाद उन्होंने दूर हटकर अपने मोबाइल से इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया. परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस गाड़ी ब्रह्मानंद को उनके घर लेकर आई, जहां से परिजन उन्हें प्राइवेट गाड़ी से कोतवाली और फिर जिला अस्पताल ले गए. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड