डेढ़ लाख आबादी को बेहतर चिकित्सा मिलने का सपना हुआ साका
डेढ़ लाख आबादी को बेहतर चिकित्सा मिलने का सपना हुआ साकार
धनघटा सन्तकबीरनगर
धनघटा तहसील क्षेत्र के शिवबखरी में वर्ष 2012 से ठप पड़े सीएचसी का संचालन शुरू हो गया। सूबे के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को शिवबखरी में आयोजित जनसभा/चौपाल में इसकी घोषणा कर दी। अब अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था का संचालन तत्काल प्रभाव से शुरू हो गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ब्रजेश पाठक ने कहा कि सीएचसी निर्माण सपा शासन काल से ठप पड़ा था। सपा शासन में प्रदेश के अनेक नवनिर्मित अस्पताल का निर्माण अधर में लटक गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में चिकित्सा व्यवस्था का लाभ जन जन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 85 मेडिकल कालेज संचालित हो रहे है। जहां अभी तक मेडिकल कालेज नही है वहां भी शीघ्र मेडिकल कालेज की स्थापना की जारही है। उन्होंने स्थानीय विधायक गणेश चन्द चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक के अथक प्रयास से आज शिवबखरी में अस्पताल का संचालन साकार हुआ है। ब्रजेश पाठक ने सपा पर जमकर प्रहार किया। कहा कि सपा गुंडों व माफियाओं की पार्टी है। सपा राज में महिला सुरक्षा की गारंटी नही के बराबर थी। कहा कि आज भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लोग सुरक्षित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा जातिवादी को बढ़ावा देने वाली पार्टियों से सावधान रहने का आह्वान किया। लोगो से अपील करते हुए कहा कि वह आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा के हाथों को मजबूत बनाने का कार्य करे। विधायक गणेश चौहान ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अब क्षेत्र की डेढ़ लाख की आबादी को इलाज के लिए दूसरे सीएचसी का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। उन्हें निकट के सीएचसी पर समुचित इलाज का प्रबंध सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लिया। कहा कि विपक्षी नेता जनता को गुमराह कर राजनैतिक रोटी सेंक रहे थे। अब सीएचसी का संचालन होने से विपक्षियों को मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि सीएचसी शिवबखरी में चिकित्सा सेवा का संचालन हमारी पहली प्राथमिकता में था जो आज साकार हुआ।
इस अवसर पर विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, लखनऊ महानगर के भाजपा प्रभारी त्रयम्बक त्रिपाठी, फतेह बहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह, जगदम्बा लाल, बद्री प्रसाद यादव, ओमप्रकाश यादव, अमर राय, जनमेजय मिश्रा, अंकुर पांडेय, सोनू सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के पदाधिकारी, जनपद के सभी 15 मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री गणेश पांडेय आदि लोग मौजूद थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड