संतकबीरनगर- जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे पर तुरैहा समाज के लोगों का प्रदर्शन।
बैठक नहीं होने पर जताई नाराजगी, अपर एसडीएम को सौंपा पत्र।
खलीलाबाद तुरहा (तुरैहा) जाति के लोगों ने अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आवेदन निरस्त किए जाने और पूर्व में बने प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण नहीं किए जाने की समस्या को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक कर मामले का निस्तारण कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला समाज कल्याण अधिकारी के पत्र के अनुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक प्रस्तावित थी। बैठक में तुरहा (तुरैहा) जाति से जुड़े प्रमाण पत्र के मामले पर विचार कर अंतिम निर्णय किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से बैठक नहीं हो सकी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार की ओर से जारी पत्र में जवाहरलाल पुत्र बुद्धू प्रसाद निवासी भूरा, थाना दुधारा, तहसील मेंहदावल के जाति प्रमाण पत्र से संबंधित शिकायत पर विचार और अंतिम निर्णय के लिए 22 सितंबर को समिति की बैठक निर्धारित होने की जानकारी दी गई थी। संबंधित लोगों को अभिलेख, अन्य साक्ष्य और अभिकथन के साथ दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। लोगों का आरोप है कि बैठक के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी आलोक कुमार के धनघटा में उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त होने की जानकारी मिली। इसके चलते उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद लोगों ने अपर उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सुधीर कुमार को पत्र सौंपकर जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक शीघ्र कराने और समस्या का समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन में प्रदीप, सतीश कुमार, बलिकरन, इंद्रजीत समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड