रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

साइबर ठगी पीड़िता को मिली राहत, बखिरा पुलिस ने वापस कराई 80,000 की धनराशि

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

थाना बखिरा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, साइबर ठगी के शिकार पीड़िता की ₹80,000/- की संपूर्ण धनराशि कराई गई वापस_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 23.09.2026,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम” अभियान के क्रम में थाना बखिरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड की शिकार पीड़िता कुमारी अंजली पुत्री मोहन निवासी ढोढया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर की साइबर ठगी के माध्यम से निकाली गई ₹80,000/- की संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई। पीड़िता कुमारी अंजली पुत्री मोहन निवासी ढोढया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को मोबाइल फोन हैक कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनाँक 03.08.2026 उनके बैंक खाते से ₹80,000/- की धनराशि दूसरे बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी गई थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता द्वारा तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सुमन कुमारी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा साइबर फ्रॉड की धनराशि ₹80,000/- को होल्ड/फ्रीज कराया गया। प्रकरण में आवश्यक बैंकिंग कार्रवाई एवं पत्राचार पूर्ण कराने के उपरांत माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ₹80,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़िता द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं थाना बखिरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया गया। रिकवर/होल्ड कराने वाले अधि0/कर्मचारीगण, थानाध्यक्ष बखिरा दिलीप कुमार सिंह, प्रभारी साइबर सेल, उ0नि0 राजेश कुमार, आरक्षी,चन्द्रभान सिंह, महिला आरक्षी, सुमन कुमारी, महिला आरक्षी, अवन्तिका। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी ऑफर अथवा परिचित बनकर धनराशि की मांग करने वाले व्यक्ति के झांसे में आकर बिना सत्यापन के कोई भी वित्तीय लेन-देन न करें। यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर ठगी/साइबर अपराध के शिकार होते हैं तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय से शिकायत प्राप्त होने पर साइबर फ्रॉड की धनराशि को सुरक्षित रखने एवं वापस कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।



सीएम ने लखनऊ से 818 को दिया नियुक्ति पत्र
Author: राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
Publisher: Shuru News
Source: Shuru News
Published:
location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी