मिशन शक्ति व एंटी रोमियो अभियान के तहत महुली पुलिस की पैदल गश्त, संदिग्धों से पूछताछ
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
नाथनगर
(संतकबीरनगर)।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर थाना महुली पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता और सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन से संवाद किया और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए गए अभियान में एंटी रोमियो टीम और महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं, बालिकाओं, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा युवाओं को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने और कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई।
महिला पुलिस टीम ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा सहित अन्य पुलिस सहायता माध्यमों की जानकारी देते हुए महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की किसी भी स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।
थाना प्रभारी दुर्गेश पांडेय ने अभियान में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि नियमित पैदल गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी तथा आमजन से निरंतर संवाद के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत किया जाए। महुली पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल अभियान नहीं, बल्कि पुलिस की सतत जिम्मेदारी है, जिसमें जनसहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड