सेवा संकल्प से सशक्तिकरण तक, विधायकद्वय ने दिव्यांगजनों को सौंपे सहायक उपकरण और पेंशन स्वीकृति पत्र_______________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 22 सितंबर, 2026, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी एवं विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी की गरिमामई में उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान के तहत आज विकास भवन परिसर स्थित डी0पी0आर0सी0 हाल में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिये सहायक उपकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायकद्वय द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, बैशाखी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, स्मार्टकेन आदि सहायक उपकरणों के साथ साथ दिव्यांग पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में विधायकद्वय द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा शादी अनुदान योजनान्तर्गत स्वीकृत प्रमाण पत्र कभी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र सहित नामित चिकित्सकों का पैनल एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड