उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शिवबखरी में तैयारियां तेज, विधायक, डीएम व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर मंगलवार को धनघटा क्षेत्र के शिवबखरी स्थित कार्यक्रम स्थल का विधायक गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंच, वीआईपी मूवमेंट, हेलीपैड, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए रूट डायवर्जन, वीआईपी एवं आमजन के लिए पृथक पार्किंग स्थल चिन्हित करने तथा कार्यक्रम के दौरान सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड