उप मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व तैयारियां तेज, विधायक, डीएम और एसपी ने शिवबखरी कार्यक्रम स्थल का किया संयुक्त निरीक्षण___________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 22 सितंबर, 2026, उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक के जनपद भ्रमण एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा धनघटा क्षेत्र के कार्यक्रम स्थल शिवबखरी का स्थलीय निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक धनघटा, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मूवमेंट, मंच व्यवस्था, हेलीपैड, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, रूट डायवर्जन और वीआईपी व जनसामान्य के लिए पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री योगीजी के आगमन से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड