खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के प्रति किया गया जागरूक___________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 22 सितंबर 2026, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में खलीलाबाद पब्लिक स्कूल खलीलाबाद संतकबीरनगर में सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात नियमों के पालन तथा स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रियवंदा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि ट्रैफिक इंस्पेक्टर परमहंस उपस्थित रहे । विद्यालय के प्रबंधक श्री विवेक खन्ना एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अनुराधा खन्ना द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ प्रियवंदा सिंह द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है । विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, निर्धारित स्थान से सड़क पार करने तथा सड़क पर चलते समय यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया । ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री परमहंस द्वारा विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें । कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सावधानी, अनुशासन एवं जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को महत्वपूर्ण बताया गया। छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह समझाया गया कि सड़क पर प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है तथा यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है । विद्यालय प्रबंधन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने एवं अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड