झोला काटकर चेन चोरी का खुलासा, मध्यप्रदेश की दो महिलाएं गिरफ्तार
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
खलीलाबाद (संतकबीरनगर)
संतकबीरनगर पुलिस ने बाजार में महिलाओं को निशाना बनाकर झोला काटकर जेवर चोरी करने वाले गिरोह का सफल खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश निवासी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पीली धातु की चेन, ₹500 नकद, दो मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, कटर, पर्स-बटुआ तथा कपड़ों से भरा बैग बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने थाना कोतवाली खलीलाबाद के मुकदमा संख्या 893/2026 का अनावरण किया।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान अंजली पत्नी शालू सिसोदिया तथा नगमा पत्नी विक्की सिसोदिया, निवासी कड़िया सासी, थाना बोड़ा, जनपद राजगढ़ (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों को कबीर मठ जाने वाली सड़क पर हाईवे स्थित काले गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को पीड़िता गोला बाजार स्थित सर्राफा दुकान से चेन बनवाकर घर लौट रही थी। रेलवे अंडरपास के पास वह ई-रिक्शा में बैठी, तभी दोनों महिलाएं भी उसी रिक्शे में सवार हो गईं। रास्ते में उन्होंने कटर से प्लास्टिक का झोला काटकर उसमें रखी सोने की चेन और ₹500 निकाल लिए तथा मौके से फरार हो गईं।
पूछताछ में अभियुक्ताओं ने स्वीकार किया कि वे गोरखपुर, खलीलाबाद और बस्ती के सर्राफा बाजारों में खरीदारी करने वाली महिलाओं की रेकी करती थीं। महिला के रिक्शा या टेंपो में बैठते ही उसके पास बैठकर ब्लेड या कटर से झोला काटकर जेवर और नकदी चोरी कर लेती थीं।
बरामद सामान 01 पीली धातु की चेन, ₹500 नकद 02 मोबाइल फोन 02 आधार कार्ड 01 कटर 02 पर्स/बटुआ 01 काला बैग कपड़े
गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) एवं 3(5) की बढ़ोतरी की है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सफल गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को ₹25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड