रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

भाजपा के संजीव राय और सुनीता अग्रहरि का भव्य अभिनंदन, उत्साह से भरा स्वागत

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

सतविंदर पाल सिंह जज्जी की अगुवाई में संजीव राय व सुनीता अग्रहरि का भव्य अभिनंदन

तीसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने संजीव राय और क्षेत्रीय मंत्री बनीं सुनीता अग्रहरि का व्यापार संगठन ने किया जोरदार स्वागत
संत कबीर नगर।
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में संत कबीर नगर को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से गुरुवार को खलीलाबाद स्थित सावरिया मैरिज हॉल में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय एवं क्षेत्रीय मंत्री सुनीता अग्रहरि का व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं संगठन पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और पुष्पमालाओं के बीच हुए स्वागत समारोह में दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने संजीव राय एवं सुनीता अग्रहरि को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ तथा माता समय महारानी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी दोनों अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
संत कबीर नगर को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां गौरव की बात
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्रीय संगठन में संत कबीर नगर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। संजीव राय और सुनीता अग्रहरि का खलीलाबाद से पुराना संगठनात्मक जुड़ाव रहा है। ऐसे में उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर जिले के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों में उत्साह है।
उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारी हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक की भूमिका में रहे हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल व्यापारी समाज, भाजपा कार्यकर्ताओं, सिख समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
तीसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर संजीव राय ने जताया आभार
लगातार तीसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर संजीव राय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से संगठन को और प्रभावी बनाया जाएगा।
संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी : सुनीता अग्रहरि
क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर सुनीता अग्रहरि ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
डॉ. सोनी सिंह ने किया सुनीता अग्रहरि का स्वागत
समारोह के दौरान कल्पित हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशिका डॉ. सोनी सिंह ने सुनीता अग्रहरि का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुनीता अग्रहरि लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है।
2027 की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
कार्यक्रम में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
समापन अवसर पर राधेश्याम जायसवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर अपने-अपने बूथों पर संगठन को मजबूत करने में जुटना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम बिरला ने किया।
समारोह में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला महामंत्री जलधारी सिंह, विकास गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, राजेश अग्रहरि, संजय अग्रहरी, राधा विनोद सिंह, बृज बिहारी मोदनवाल, राधेश्याम जयसवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता सिपाही, डॉक्टर सोनी सिंह, विपिन जायसवाल, सभासद सुनील प्रजापति, सभासद पंकज मिश्रा, सभासद दिलीप निराला, सभासद अरविंद कनौजिया, गुरुद्वारा प्रधान सरदार अजीत सिंह, परविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह,अमरजीत सिंह, धर्म सिंह, आशु सिंह, सोहनलाल जायसवाल ,श्री राम गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, विकास कुशवाहा, अजय जायसवाल, राममूरत जायसवाल ,जगदीश हिम्मत सिंहका, नीरज गुप्ता ,शिव शंभू, प्रदीप गुप्ता ,सुजीत गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शुभम कांदू ,अंकित जायसवाल, योगेन्द्र गुप्ता ,मुरली मनोहर चौरसिया, लाल बहादुर चौरसिया सहित पदाधिकारी, व्यापारी नेता, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग तथा बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सभी ने संजीव राय एवं सुनीता अग्रहरि को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी