जनसुनवाई में एसपी का सख्त संदेश: हर फरियादी की शिकायत का होगा समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान
संतकबीरनगर। पुलिस कार्यालय में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षण किया जाए। निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही फरियादी को की गई कार्रवाई से भी समयबद्ध रूप से अवगत कराया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई महज शिकायत दर्ज करने की औपचारिकता नहीं, बल्कि पुलिस की जवाबदेही और संवेदनशीलता का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पीड़ित को त्वरित एवं न्यायोचित राहत उपलब्ध कराई जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर संवाद और विश्वास कायम करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही से ही आमजन का पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत होगा।संतकबीरनगर पुलिस ने जनविश्वास, पारदर्शी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग को प्राथमिकता बताते हुए आमजन को सुलभ और समयबद्ध पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड