रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

महुली पुलिस का संकल्प: हर बहू-बेटी की सुरक्षा और सम्मान

Ramesh Dubey

महुली पुलिस का संकल्प—हर बहू-बेटी की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान*
महुली पुलिस का संकल्प—हर बहू-बेटी की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान*
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।*
इसी क्रम में आज दिनांक 08.09.2026 को उ0नि0 श्री नागेन्द्र पाण्डेय, म0हे0का0 पुष्पा यादव, पी0आर0डी0 उषा द्वारा महुली थाना के अन्तर्गत ग्राम छितही में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5.0 के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है और अपने अधिकारों की जानकारी ही सशक्तिकरण की वास्तविक ताकत है। उन्हें सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन की जानकारी
*महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—*
1090 — वूमेन पावर लाइन
112 — पुलिस आपातकालीन सेवा
108 — एम्बुलेंस सेवा
1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन
102 — स्वास्थ्य सेवा
181 — महिला हेल्पलाइन
1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1930 — साइबर हेल्पलाइन
इसके साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, महिला अपराध एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तार से समझाया गया तथा जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। महिलाओं एवं बालिकाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या अपराध को छिपाएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें।
एंटी रोमियो अभियान में महुली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
महिला सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र के 03 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 62 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। अनावश्यक रूप से घूमते पाए गए 04 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, तथा 03 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170,126,135 बीएनएस एस के अंतर्गत कार्रवाई की गई तथा 55 व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।
महुली पुलिस का संदेश
“बेटियां बोझ नहीं, समाज की शक्ति हैं।
महिलाओं का सम्मान केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान है।”
महुली पुलिस का संकल्प है कि हर बहू-बेटी स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करे। पुलिस केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करने तक सीमित नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम, जागरूकता और विश्वास निर्माण के माध्यम से सुरक्षित समाज के निर्माण में निरंतर सहभागी है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी