दौड़ प्रतियोगिता से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मंच : नीलमणि
दुघरा एथलेटिक्स ग्राउंड पर हुई साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता, राहुल यादव ने हासिल किया पहला स्थान
संतकबीरनगर। धनघटा-हैसर नगर पंचायत के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार को साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
दौड़ प्रतियोगिता में राहुल यादव ने प्रथम, विपिन कुमार तिघरा ने द्वितीय, विपिन कुमार ने तृतीय, सतीश ने चतुर्थ तथा विनय ने पांचवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नीलमणि ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नीलमणि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। दौड़, कूद सहित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर युवा न केवल सरकारी सेवाओं में अपना करियर बना सकते हैं, बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुघरा ग्राउंड ग्रामीण युवाओं के लिए प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण केंद्र है।
उन्होंने कहा कि ग्राउंड में मौजूद कमियों को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। यदि युवा पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खेलों के प्रति समर्पित होकर बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लें तो ग्राउंड के विकास के साथ ही शासन स्तर से आवश्यक संसाधन और प्रशिक्षित कोच उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय युवा मौजूद रहे। आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और आगे बढ़ने का जज्बा बढ़ाया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड