मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मा0 विधायक मेंहदावल व डीएम द्वारा कोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर आशीर्वाद का दिया प्रज्जवलित कर ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ का किया गया भव्य शुभारम्भ।
मा0 विधायक, डीएम सहित उपस्थित नागरिकों द्वारा शिव मंदिर पर पूजा अर्चना कर मा0 प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना की गयी।
संत कबीर नगर । मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा विकास खण्ड बघौली के कोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर, कोपिया पर आशीर्वाद का दिया प्रज्जवलित कर सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारम्भ किया गया।
सेवा संकल्प अभियान (दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक) के शुभारम्भ अवसर पर मा0 विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, शिव मंदिर के पुजारी जी सहित भारी संख्या में उपस्थित शिव भक्तों एवं ग्रामवासियों द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षो के देश सेवा के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञयता व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा मंदिर एवं परिसर में 1000 से अधिक दीपक प्रज्जवलित किया गया।
मुख्य अतिथि मा0 विधायक मेंहदावल व जिलाधिकारी सहित उपस्थित समस्त गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी के सेवा संकल्प के साथ जुड़ने एवं प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत/2047 को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर डीसी एन0आर0एल0एम0 प्रवीण कुमार शुक्ल, खण्ड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश, एडीयों पंचायत, ग्राम प्रधान, स्वंय सहायता समूह की महिलाएं व भारी संख्या में ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड