डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) बस्ती का किया गया निरीक्षण।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) बस्ती का निरीक्षण किया गया।
संप्रेक्षण गृह (किशोर) बस्ती में संत कबीर नगर के कुल 40 बच्चे संवासित हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों से उनका हाल-चाल पूछा गया, इसके बाद वहां पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। बच्चों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई।
राजकीय संप्रेषण गृह के अधीक्षक अविनाश पटेल के द्वारा बताया गया कि राजकीय संप्रेषण गृह किराए के भवन में संचालित है, नए भवन का निर्माण राजकीय मेडिकल कॉलेज बस्ती के पास किया जा रहा है जो की 100 बच्चों की क्षमता का है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया के बच्चों के पठन-पाठन एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के समय तहसीलदार सदर खलीलाबाद अनुराग यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, संस्था के फार्मासिस्ट, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी व संस्था के अन्य स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड