गोरखपुर में घर के बाहर सो रहे छात्र की चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में BSc फर्स्ट ईयर के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। छात्र घर के बाहर बरामदे में सो रहा था, तभी हमलावर ने उसके सिर पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त छात्र घर पर अकेला था।
पिता की किडनी खराब होने के कारण परिवार इलाज के लिए लखनऊ गया हुआ था। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक जयंतीपुर गांव के रहने वाला शुभम मिश्रा दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह BSc में पढ़ रहा था। परिजनों के मुताबिक पिता स्वदेश मिश्रा पिछले चार-पांच साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। किडनी ट्रांसप्लांट और इलाज के लिए पूरा परिवार लखनऊ गया था। घर पर शुभम अकेला था।
बुधवार रात खाना खाने के बाद शुभम घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया था। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे अज्ञात हमलावर ने सोते समय उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण उसे एंबुलेंस से पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उधर लखनऊ में बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद मां का बुरा हाल है, परिजन लखनऊ से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
इधर, घटना की सूचना पर CO खजनी अनुज सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शुभम का शव घर के बाहर रखा गया है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके पहुंचने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड