बस्ती में ट्रेन से 2 किलो अफीम बरामद, 20.47 लाख बताई जा रही कीमत
बस्ती रेलवे स्टेशन पर नारकोटिक्स टास्क टीम ने गुरुवार रात 8 बजे एक ट्रेन के जनरल कोच से करीब 2 किलोग्राम अफीम और 470 ग्राम गांजा बरामद किया। यह मादक पदार्थ लावारिस हालत में मिला। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20.47 लाख रुपए बताई गई है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा राशिद बेग ने बताया कि ट्रेन संख्या 15653 में गोरखपुर से चेकिंग की जा रही थी। गुरुवार रात करीब आठ बजे ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची। जनरल कोच नंबर 245862 की जांच के दौरान यह मादक पदार्थ लावारिस हालत में मिला। मौके पर काफी तलाश के बाद भी इसका कोई दावेदार नहीं मिला।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/लखनऊ के निर्देश और मंडल रिजर्व/ऐशबाग के प्रभारी निरीक्षक की देखरेख में नारकोटिक्स टास्क टीम ने यह बरामदगी की। टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना कर रहे थे। बरामद अफीम और गांजे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बस्ती को सौंप दिया गया है।
इस बरामदगी को करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना, सहायक उप निरीक्षक रामानंद यादव, कांस्टेबल दुर्गेश प्रसाद, अमरजीत यादव, अनिरुद्ध कुमार मौर्य, महेंद्र सिंह, राम हरि यादव, अरविंद सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव और अमरनाथ शामिल थे। आरपीएफ बस्ती के उप निरीक्षक कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, हरदालाल मांझी और कांस्टेबल धीरज कुमार सिंह भी इस टीम का हिस्सा थे। जीआरपी बस्ती ने बरामद मादक पदार्थ के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मादक पदार्थ ट्रेन में किसने रखा था।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड