रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

शक के चलते पट्टीदार ने ही की बीएससी छात्र की हत्या

अनूप शुक्ला

पत्नी से अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने ही की थी बीएससी छात्र की हत्या
गोरखपुर में बीएससी छात्र कार्तिकेय उर्फ शुभम मिश्रा (19) की अवैध संबंध के शक में हत्या की गई थी। घर के सामने रहने वाले पटीदार को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को घटना का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी पट्टीदार संतोष मिश्रा कार्तिकेय के घर के ठीक सामने रहता है।
पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो हत्यारोपी ने बताया कि मेरी पत्नी से शुभम बात करता था। उससे मिलता जुलता था। इस वजह से उसे मार दिया। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल से आरोपी के घर तक पहुंची। इसके बाद पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पूछताछ कर पत्नी को छोड़ दिया गया। वहीं आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया बांका बरामद कर लिया है। इस संबंध में पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी।
गोरखपुर में गुरुवार तड़के घर के बाहर सो रहे BSc फर्स्ट ईयर के छात्र की हत्या कर दी गई। हमलावर ने सोते समय उसके सिर पर भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है। जयंतीपुर निवासी शुभम मिश्रा दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।
वह BSc फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा था। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया था। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे अज्ञात हमलावर ने उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शुभम को परिजन और ग्रामीण एंबुलेंस से पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी