सपा सांसद पप्पू निषाद पर जानलेवा हमला, भीड़ ने गाड़ी पर किया पथराव
संतकबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी में भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी। भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया और उसका शीशा तोड़ दिया। पुलिस सांसद को भीड़ से बचाकर सुरक्षित बाहर ले गई। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है।
विसर्जन यात्रा अमरडोभा चौराहे पर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस डीजे को थाने ले जाने लगी। इससे नाराज लोग सड़क पर बैठकर विरोध करने लगे। तभी सांसद की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। गुस्साई भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और तोड़फोड़ कर दी।
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। घटना बखिरा थाना क्षेत्र की है। सांसद ने कहा केि मेरी तीनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और पत्थर चलाए गए।
सांसद की गाड़ी पर हमले के बाद उसमें सवार लोग भी नाराज हो गए। उन्होंने सड़क पर बैठकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सांसद ने कहा केि मैं बाढ़ पीड़ितों और अन्य लोगों से मिलकर लौट रहा था। चौराहे पर जाम में खड़ा था। तभी ‘पप्पू निषाद मुर्दाबाद’ के नारे लगने लगे। पार्टी का झंडा देखकर लोगों ने गाड़ी पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। मैं गाड़ी से निकलकर जान बचाने बाजार की तरफ भागा। पुलिस ने गाड़ियां तोड़ते देखा तो लाठीचार्ज किया। किसी तरह थाने पहुंचा और वहां से घर चला आया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड