महराजगंज में तेज रफ्तार कंटेनर ने ई-रिक्शा को रौंदा, दो केि मौत
महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के जखनी चौराहे पर तेज रफ्तार कंटेनर और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सीएचसी घुघली ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर केएमसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान मठिया गांव निवासी मोहन लाल मद्देशिया और बसंतपुर बटोरा टोला निवासी सुरेश के रूप में हुई है। मोहन लाल सब्जी बेचकर परिवार चलाते थे, जबकि सुरेश ई-रिक्शा चलाते थे, हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।
हादसे में मठिया गांव निवासी महबूब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी घुघली पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए केएमसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस ने टेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सदर सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड