शुरू न्यूज़
बस्ती के कलवारी स्थित चरकैला चौराहे पर लगातार हुई बारिश के कारण उत्पन्न हुई जलभराव की गंभीर समस्या का समाधान हो गया है। सड़क पर पानी भर जाने की वजह से स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जलनिकासी बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी भी देखी जा रही थी।
इस समस्या की शिकायत मिलने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी रवि पाण्डेय ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर शीघ्र समाधान की मांग की। मीडिया द्वारा भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार को चौराहे से पानी की निकासी कराई गई। इस राहत के बाद स्थानीय नागरिकों राघव राम यादव, रामतीरथ मौर्य, श्रीरंग दूबे, चंद्रभान, रामआशीष मौर्य, शिवकुमार अग्रहरी, राजाराम गुप्ता और मस्तराम सहित अन्य लोगों ने समाजसेवी रवि पांडेय और मीडिया के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड