थाना समाधान दिवस में 21 फरियादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
थाना समाधान दिवस में 21 फरियादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
कलवारी, बस्ती। थाना कलवारी परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार सहित बीपीओ, हल्का प्रभारी एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
इस दौरान अघोषित बिजली कटौती को लेकर शुक्रवार को हुए धरना-प्रदर्शन के क्रम में अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह एवं एसडीओ प्रेमशंकर शर्मा भी थाना समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल को विद्युत आपूर्ति को लेकर शासन की मंशा तथा ग्रिड की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने रोस्टिंग से राहत दिलाने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने का आश्वासन दिया।
उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। संबंधित अधिकारी मौके पर जांच कर विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों का निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद समेत अन्य मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्रवाई करें, ताकि विवादों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान हो सके।
समाधान दिवस में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 19 राजस्व विभाग तथा 02 पुलिस विभाग से संबंधित रहे। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के समाधान में पारदर्शिता, निष्पक्षता और त्वरित कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड