डीआईजी संजीव त्यागी ने किया थाना छावनी का आकस्मिक निरीक्षण
डीआईजी संजीव त्यागी ने किया थाना छावनी का आकस्मिक निरीक्षण
अभिलेखों के रखरखाव से लेकर लंबित विवेचनाओं और अपराध नियंत्रण तक दिए आवश्यक निर्देश
बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के साथ थाना छावनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, बंदी गृह सहित पूरे थाना परिसर का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
डीआईजी ने अधिकारियों को थाना अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक रखने तथा परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा माल मुकदमाती वाहनों के नियमानुसार निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के उपरांत डीआईजी ने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों के कार्यों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने साइबर अपराधों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, मिशन शक्ति केंद्र को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पीड़ितों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने पर विशेष बल दिया। डीआईजी ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में तत्परता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी हर्रैया, क्षेत्राधिकारी कलवारी, क्षेत्राधिकारी रुधौली, प्रभारी निरीक्षक छावनी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड