थाना हरैया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4.5 किलो अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना हरैया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4.5 किलो अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती- पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हरैया पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 सितंबर की रात करीब 10.30 बजे थानेश्वर मंदिर के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जीतबहादुर सोनकर पुत्र सेवालाल निवासी खटकाहिया थाना हरैया जनपद बस्ती के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना हरैया पर मु0अ0सं0-259/2026 धारा-8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त जीतबहादुर शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध पहले से 5 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें NDPS एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं
गिरफ्तार करने वाली टीम –
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शिव यादव व कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड