ब्रेकिंग बस्ती: सरकारी आवास में दारोगा का फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी।
ब्रेकिंग बस्ती: सरकारी आवास में दारोगा का फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी।
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र में डीएम परिसर के बगल स्थित सरकारी आवास में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना वाल्टरगंज में तैनात एसओ सूर्य प्रकाश सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई।
बताया जा रहा है कि सूर्य प्रकाश सिंह कलेक्ट्रेट के सरकारी परिसर में बने सरकारी आवास में रहते थे। कमरे में उनका शव लटकता देख मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक समेत क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड