शुरू न्यूज़
आकाशवाणी द्वारा जारी एक जीवन रक्षक संदेश के अनुसार, सांप के काटने पर तुरंत एम्बुलेंस (108 या 102) को फोन कर मरीज को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाना चाहिए। सांप के काटने का इलाज केवल एंटी-वेनम (ANTI-VENOM) इंजेक्शन से ही संभव है, इसलिए झाड़-फूंक, सोखा-ओझा या किसी भी प्रकार के घरेलू उपचार में समय गंवाना जानलेवा साबित हो सकता है।
ऐसे मामलों में मरीज को शांत रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि घबराहट से दिल की धड़कन तेज होने पर जहर शरीर में तेजी से फैलने की संभावना रहती है। मरीज की हलचल तुरंत बंद कर उसे बिल्कुल सीधा लिटा देना चाहिए और प्रभावित अंग (हाथ या पैर) को बिल्कुल हिलने नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही, प्रभावित जगह पर चीरा लगाने, मुंह से जहर चूसने या खींचने, बर्फ लगाने, टाइट बैंडेज या रस्सी से बांधने और देसी इलाज करने जैसी गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। मरीज की जान बचाने के लिए उसे सिर्फ अस्पताल ही ले जाना चाहिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड