शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के बेलहर थाना क्षेत्र स्थित सुरसा चमनजोत जंगल में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की मौजूदगी की खबरों से हड़कंप मचा हुआ है। इसके कारण सुरसा चमनजोत, सरबसडाडी, कटया, अमरडोभा, पिपरा प्रथम और मदरहा जैसे आसपास के गांवों के लोग भारी दहशत में जी रहे हैं। ग्रामीण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर उसका रेस्क्यू करने की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय निवासी जयराम, रमेश कुमार, उमेश, जयदीप, गोविंद और रामचंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से डर का माहौल बना हुआ है। भय के कारण वे जंगल की ओर अपने खेतों में जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं। इस दहशत की शुरुआत तब हुई जब बिजली का फाल्ट ढूंढ रहे बिजली कर्मचारियों ने पहली बार तेंदुए जैसा जानवर देखा। कर्मचारियों द्वारा बनाए गए तेंदुए के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह जानवर अक्सर रात के समय किसी न किसी को दिखाई दे जाता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के रेंजर अजय कुमार तिवारी ने बताया कि जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की प्रबल संभावना है। उसे काबू में करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जा रहा है। वन विभाग ने आसपास के गांवों में ढोल बजाकर मुनादी करवाई है और लोगों को जंगल की तरफ न जाने व रात में घरों के बाहर आग जलाकर रखने की सलाह दी है। रेंजर ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल, शेर की घेराबंदी के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है और मौके पर पिंजरे भी लगा दिए गए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड