शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के बेलहर विकास खंड क्षेत्र के लोहरौली ठकुराई गांव में बुधवार को स्थानीय काश्तकारों ने बीएमसीटी सड़क के चौड़ीकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए उचित मुआवजे की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकारी नक्शे में दर्ज पीडब्ल्यूडी सड़क को छोड़ दिया गया है और उसके बजाय प्रस्तावित मार्ग पर जबरन चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है, जिससे उनके मकानों और भूमि को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
काश्तकारों की मुख्य मांग है कि सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य केवल सरकारी अभिलेखों में दर्ज मार्ग के अनुसार ही किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि जिन काश्तकारों के मकानों और जमीनों को इस प्रक्रिया में नुकसान पहुंचा है, उन्हें तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए। इस प्रदर्शन में ध्रुव चन्द्र, चन्द्रशेखर, हीरालाल, नीलम, सुमन, निर्मला, गंगोत्री, अनिल कुमार, कमरून्निसां, किन्दो देवी, प्रदीप कुमार, बृजेश कुमार, शिव सागर, श्रीचंद, श्रीपत और सुभाष चंद सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे अपनी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं करेंगे और यदि प्रशासन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो वे आगे भी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड