शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के बेलहर थाना क्षेत्र स्थित श्री राम नरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रमवापुर सरकारी में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में करीब 200 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान नीम, आम, सागौन, अमरूद, करंज और मीठी नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिनका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने कहा कि “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं, जिनसे हमें ऑक्सीजन, शुद्ध वायु और संतुलित पर्यावरण मिलता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से पौधे लगाने और उनकी उचित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान सोनेलाल पटेल, विजय कुमार चौधरी, गिरजेश चौधरी, अजय वर्मा, रहमतुल्ला चौधरी, समेन्द्र कुमार, प्रतिभा वर्मा, अनीता यादव, अंजली शुक्ला, रेनू यादव, विशाल शैनी, बलिराम, वेदप्रकाश, आशुतोष शुक्ला, हीरालाल चौधरी, सोनू चौधरी, विकास कुमार, विकास चौधरी और अजय कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड