शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के सेमरियावां चौराहे पर शुक्रवार को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित पदमा डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती जिले की रूधौली विधानसभा के पूर्व विधायक संजय जायसवाल ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान बस्ती जनपद के महुआर निवासी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत पाण्डेय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि इस सेंटर के शुरू होने से स्थानीय लोगों को क्षेत्र में ही आधुनिक जांच सुविधाएं मिलेंगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी और दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने इसे क्षेत्रवासियों की लंबी मांग को पूरा करने वाली सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रबंधक कमलेश पाण्डेय और प्रोपराइटर जय मंगल पाण्डेय ने उपस्थित अतिथियों का आभार जताया और सेंटर में गुणवत्तापूर्ण व विश्वसनीय जांच सेवाएं देने का आश्वासन दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड