₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

जंगल में रहस्यमयी वन्यजीव दिखने से दहशत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

SPK News live

संतकबीरनगर के बेलहर क्षेत्र अंतर्गत सुरसा-चमनजोत जंगल में तेंदुए जैसा दिखने वाला एक रहस्यमयी वन्यजीव बार-बार दिखाई देने से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। दरअसल, कुछ दिन पहले देर रात बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने पर बिजली विभाग के कर्मचारी जंगल में फॉल्ट ठीक करने गए थे। इसी दौरान टॉर्च की रोशनी में उन्हें यह जंगली जानवर दिखाई दिया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे लेकर कुछ लोग तेंदुआ तो कुछ फिशिंग कैट होने की आशंका जता रहे हैं।

इसके बाद सोमवार देर शाम भी कुछ ग्रामीणों ने दूसरे गांव से अपने घर लौटते समय इसी क्षेत्र में सड़क किनारे इस वन्यजीव को जाते हुए देखा। लगातार दूसरी बार जानवर दिखाई देने से नाराज और डरे हुए ग्रामीणों ने मंगलवार रात्रि को प्रदर्शन कर वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों जयराम, सुभाष, रमेश, दिनेश, लक्ष्मी और शारदा सहित अन्य लोगों ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले भी इसी जंगल क्षेत्र से वन विभाग ने एक फिशिंग कैट का रेस्क्यू किया था। उनका कहना है कि इस बार दिखाई देने वाला वन्यजीव वास्तव में तेंदुआ है या फिशिंग कैट, इसका खुलासा वन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगा।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं रेंजर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और अभी तक जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी