शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के बेलहर विकास खंड क्षेत्र में राजघाट से पिपरी गांव होते हुए जंगल दशहर लोहरौली बाजार को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली और जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई इस सड़क पर पिपरी गांव के पास जगह-जगह पानी जमा होने और कीचड़ फैलने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे रोजाना हजारों राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कम समय में अधिक दूरी तय करने के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रास्ते से अगियौना, तिलहवां सुरसा चमनजोत, सरबसडाडी, अमरडोभा, जंगल दशहर और नटेलवा सहित आसपास के गांवों के छात्र-छात्राएं जूनियर व प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ पिपरी स्थित विद्यालय, मोहन धनसीरा इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज तक आते-जाते हैं। कीचड़ भरे रास्ते पर कई बार लोग फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से शीघ्र ही आवागमन सुचारु कराने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से मनराज, हरिभजन, अयोध्या प्रसाद, बहादुर, रामदौड़, रामू, राम सिंह तीजू और गुरदीन सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड