शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के बेलहर थाना क्षेत्र में सुरसा-चमनजोत जंगल से सटे इलाकों में वन्यजीव की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने लोगों को जागरूक करने का अभियान तेज कर दिया है। क्षेत्र में ‘भागों भागों शेर आया’ जैसी चर्चाओं और जंगल में तेंदुआ होने की संभावना से दहशत का माहौल बना हुआ है। इस खतरे को देखते हुए रविवार को वन विभाग की टीम ने विभिन्न प्रभावित स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाकर ग्रामीणों को संभावित खतरे से बचाव के उपाय बताए हैं।
जागरूकता अभियान के तहत वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड गोविंद त्रिपाठी और उनके सहयोगी कर्मचारियों आदित्य सिंह, सूरज यादव, विशाल यादव और अजीत सिंह ने राजघाट, अकोलिहा, सुरसा-चमनजोत जंगल, पिपरा प्रथम चौराहा और सरबसडांडी सहित कई प्रमुख स्थानों व चाय की दुकानों पर जागरूकता बैनर लगाए हैं। इसके साथ ही लोगों से लगातार सतर्क रहने, जंगल के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने तथा किसी भी संदिग्ध वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना देने की अपील की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस संबंध में बेलहर वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि सुरसा-चमनजोत जंगल और आसपास के प्रभावित इलाकों को चिन्हित कर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि क्षेत्र में तेंदुए की पुष्टि होती है, तो सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। ग्रामीणों को लगातार जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड