मैहर/आमरपाटन /मैहर के हिंदू जिहादियों से परेशान,बिगौड़ी गांव में में हत्या के बाद दहशत, घरों के बाहर लिखा ‘घर बिकाऊ है।
मैहर के हिंदू जिहादियों से परेशान,बिगौड़ी गांव में में हत्या के बाद दहशत, घरों के बाहर लिखा ‘घर बिकाऊ है।
मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के बिगौड़ी गांव में एक युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल होने की बात सामने आई है। 16 सितंबर की रात भैयालाल कोल की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों अफसर खान, इस्माइल उर्फ पप्पू खान और अजमेर खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि भैयालाल को गांव में कुएं के पास बुलाया गया था। परिजनों और पुलिस जांच से सामने आई जानकारी के मुताबिक उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजे दिया गया।
हत्या के बाद फिर बिगौड़ी में तनाव।बिगौड़ी गांव पहले भी एक हत्या के मामले को लेकर चर्चा में रहा है। वर्ष 2025 में यहां शिवनारायण तिवारी की हत्या के बाद तनाव की स्थिति बनी थी। उस मामले को लेकर गांव में महापंचायत भी हुई थी और बाद में आगजनी की घटना सामने आई थी परिजन घर गिराने की लगातार माँग कर रहे थे अब एक बार फिर हत्या के बाद गांव के माहौल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के एक वर्ग का दावा है कि उन्हें डर और असुरक्षा महसूस हो रही है। घरों के बाहर लिखा ‘घर बिकाऊ’। हत्या के बाद कुछ ग्रामीण परिवारों द्वारा अपने घरों के बाहर ‘घर बिकाऊ है’ लिख दिया । ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ रहा है और इसी वजह से कुछ परिवार गांव छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उनका आरोप है की उनको जिहादियों द्वारा धमकिया दी जाती है लगातार हो रही वारदातों अब गांव में रहने वाला एक तबका असहज महसूस कर रहा है । भैयालाल हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और गांव में सुरक्षा का भरोसा कायम किया जाए। बिगौड़ी में पहले हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव और अब एक बार फिर हुई हत्या के बाद उठ रहे सवालों को देखते हुए प्रशासन के सामने चुनौती गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की है।
फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है वही ग्रामीण को भी समझाने का प्रयास कर रही है ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड