रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

रीवा में सवर्ण संगठनों का विरोध, मौन नेताओं का प्रतीकात्मक दाह संस्कार

उमेश पाठक सेमरिया रीवा

*रीवा में सवर्ण संगठनों का अनोखा विरोध, मौन नेताओं का किया प्रतीकात्मक दाह संस्कार और पिंडदान*
*♦️रीवा : समाचार अपडेट*
रीवा शहर के विवेकानंद पार्क में आज विरोध का ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा छेड़ दी है। विभिन्न सवर्ण संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्क में एकत्रित हुए और UGC के नए नियमों, SC-ST एक्ट के दुरुपयोग तथा आरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चुप्पी साधे रहने वाले जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के नेताओं के खिलाफ अनोखे अंदाज में अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब लगातार सवर्ण समाज अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दे रहा है, सड़कों पर उतर रहा है, तब भी क्षेत्र के सांसद, विधायक और बड़े नेता संसद और विधानसभा में इस मुद्दे पर आवाज उठाने से बच रहे हैं। इसी मौन के विरोध में उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से नेताओं को राजनीतिक रूप से मृत मानते हुए उनका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने साफ संदेश दिया कि जब नेता जनता की आवाज नहीं सुनेंगे तो जनता भी उन्हें राजनीतिक रूप से स्वर्गवासी मानने में देर नहीं करेगी।
*विवेकानंद पार्क से बिछिया नदी तक निकली शवयात्रा, मुंडन कर किया पिंडदान*
विरोध प्रदर्शन की शुरुआत विवेकानंद पार्क में सभा के साथ हुई जिसके बाद वहां से बिछिया नदी होते हुए बड़ी पुल तक प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुंडन संस्कार किया, नदी किनारे पिंडदान किया और फिर प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया। पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था भंग नहीं हुई और प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।आयोजकों ने कहा कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष या जाति के खिलाफ नहीं बल्कि व्यवस्था की खामोशी के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आने वाले समय में भी जनप्रतिनिधियों ने इन मुद्दों पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी तो यह पिंडदान और सद्बुद्धि यज्ञ जैसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
*✍️ उमेश पाठक



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी