रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

कलेक्टर-एसपी ने हाथ जोड़कर की गुहार, पिता ने कहा- धरने पर मेरा क्रियाकर्म करा दो

उमेश पाठक सेमरिया रीवा

रीवा ब्रेकिंग।

कल्पना के पिता से हाथ जोड़कर धरना खत्म कराने पहुंचे कलेक्टर-SP, ‘बेटी चली गई, अब यहीं मेरा भी क्रियाकर्म करा देना।

रीवा के सिरमौर चौक पर कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत को लेकर चल रहा धरना उस वक्त बेहद भावुक हो गया, जब कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह धरना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने मृतका के पिता से हाथ जोड़कर धरना समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन पिता के जवाब ने माहौल को झकझोर दिया। कलेक्टर और एसपी ने धरना स्थल पर पहुंचकर मृतक कल्पना के पिता और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी मांगें सुनीं। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन लगातार परिवार के संपर्क में है और मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम सहित वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी है। लेकिन जब अधिकारियों ने धरना समाप्त करने का आग्रह किया तो कल्पना के पिता ने भावुक होकर कहा मेरी बेटी तो चली गई, अब इसी धरने पर मेरा भी क्रियाकर्म करा देना। वहीं 2 सितंबर से आमरण अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी नेता प्रमोद शर्मा ने कहा कि उनकी मांग साफ है- कल्पना मिश्रा और उसके बच्चे की मौत के जिम्मेदार डॉक्टरों पर पुलिस FIR दर्ज करे। उनका कहना है कि अब तक आश्वासन मिले हैं, लेकिन कार्रवाई का परिणाम सामने नहीं आया। एक तरफ प्रशासन के हाथ जुड़े हैं, दूसरी तरफ पिता की आंखों में बेटी खोने का दर्द, सवाल अब सिर्फ धरना खत्म कराने का नहीं, न्याय का है। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक FIR और उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, सिरमौर चौक का धरना जारी रहेगा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी