टीकमगढ़ जिले में पति पत्नी के विवाद में आम लोगों ने पति को सड़क छाप मजनूं समझकर बस स्टैंड पर स्थित ट्रैफिक चौकी में ले जाकर धुन दिया,
टीकमगढ़ जिले में पति पत्नी के विवाद में आम लोगों ने पति को सड़क छाप मजनूं समझकर बस स्टैंड पर स्थित ट्रैफिक चौकी में ले जाकर धुन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ नए बस स्टैंड का है, जहां जतारा कस्बे से एक साथ बस से उतरे पति पत्नी में किसी बात को लेकर नए बस स्टैंड पर झगड़ा हो गया और जिस तरह महिला अपने पति से झगड़ रही थी उसे देख मौके पर मौजूद लोगों को लगा की इस व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी है, बस फिर क्या था लोगों ने आव देखा ना ताव और युवक को पकड़कर बस स्टैंड स्थित ट्रैफिक पुलिस चौकी के अंदर ले गये और युवक के साथ लात घुसो से जमकर मारपीट कर दी, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महिला मौके पर मौजूद खड़ी तमाशा देखती रही उसने अपने पति को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया, मारपीट के दौरान पति चिल्ला चिल्ला कर बताता रहा की वह उसका पति है लेकिन लोगों ने उसकी बात नही सुनी अंत मे किसी तरह लोगों की पकड़ से छूट कर उसने जब एक शपथ पत्र लोगों को दिखाया जिसमे पति पत्नी दोनों की फोटो लगी थी, तब जाकर लोगों ने उसे छोड़ा, इस बीच पत्नी युवक को लगातार अपना पति मानने से इंकार करती रही और शपथपत्र को नकली बताती रही, घटना के बाद दोनों युवक और युवती बस स्टैंड से टैक्सी में बैठकर रवाना हो गए, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों पति पत्नी में अलग होने को लेकर विवाद था, पति पत्नी की पहचान भी नहीं हो सकी की ये कहा के रहवासी थे और कहा जा रहे थे, हालाँकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस प्रभारी अपने बचाव में कह रहे है की हमने दोनों पति पत्नी को पुलिस को सौप दिया था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, लोगों के बताए अनुसार दोनों पति पत्नी मौके से टैक्सी में बैठकर शहर में कही चले गए थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड