*जतारा में रजिस्ट्री के दौरान 1.30 लाख की लूट, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार*
*टीकमगढ़।* लहर बुजुर्ग थाना पलेरा निवासी मनोज पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को आवेदन देकर लूट की घटना की शिकायत की है।
आवेदक के अनुसार दिनांक 03.08.2026 को वह महेश खंगार की कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने उप पंजीयक कार्यालय जतारा गया था। तभी तहसील जतारा के बाहर कैलाश कुशवाहा, कमलापत उर्फ कल्लू कुशवाहा निवासी लहरबुजुर्ग और सुखनंदन निवासी गोवा ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट कर 1,30,000 रुपये लूट लिए।
पीड़ित का आरोप है कि थाना जतारा में आवेदन देने के बाद भी न तो पावती दी गई और न ही कोई कार्रवाई हुई। दिनांक 12.08.2026 को SDOP जतारा को भी आवेदन दिया गया। आवेदक का कहना है कि अनावेदकगणों पर बम्होरी कला थाने में पूर्व से लूट-चोरी के प्रकरण दर्ज हैं और वे आदतन अपराधी हैं। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
आवेदक ने SP महोदय से लूटी गई राशि वापस दिलाने, आरोपियों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी करने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड