शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील में रिश्वतखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजीर बाबू महेश तिवारी को SDM कोर्ट की पक्की नकल देने के एवज में एक किसान से ₹300 की मांग करते हुए देखा जा सकता है।
पूरा मामला पलेरा तहसील के पूछा गांव के निवासी किसान अमर सिंह यादव से जुड़ा है, जो पिछले 5 दिनों से जतारा तहसील के चक्कर लगा रहे थे। किसान का आरोप है कि नजीर बाबू ने उनसे पक्की नकल लेने के लिए ₹300 की मांग की। नजीर बाबू ने कथित तौर पर कहा था, ‘आज पैसा जमा कर दो, तीन दिन बाद नकल मिलेगी’। इसी दौरान, किसान ने नजीर बाबू को ₹500 देते हुए वीडियो बना लिया।
यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किसान ने उच्च अधिकारियों से नजीर बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड