शुरू न्यूज़
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ अंतर्गत कुडीला थाना क्षेत्र के ग्राम बछोडा निवासी 34 वर्षीय मनोज अहिरवार और उनके 60 वर्षीय पिता कडोरी अहिरवार ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि वे गांव के दबंग जयराम लुहार और हरदास द्वारा पिछले तीन वर्षों से की जा रही गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों की शिकायत दर्ज कराने 25 जुलाई 2026 को सुबह 7 बजे कुडीला थाने पहुंचे थे। आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और दोपहर करीब ढाई-तीन बजे दूसरी पार्टी को बुलाकर जबरदस्ती राजीनामा पत्र पर अंगूठा निशानी लगवा ली।
पीड़ितों का दावा है कि उन्हें थाने के अंदर 3 घंटे बिठाकर रखा गया और धमकी दी गई कि राजीनामा न करने पर उल्टी झूठी रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। भयभीत होकर उन्होंने मजबूरन अंगूठा लगा दिया। पीड़ितों के अनुसार, उनका यह वीडियो भी बनवाया गया कि वे शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के पास नहीं जाएंगे। मीडिया के सामने आकर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और पूरे दिन बैठाकर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक व जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी तरफ, मामले में कुडीला थाना प्रभारी अरविंद यादव का कहना है कि फरियादी गाली-गलौज और मारपीट की रिपोर्ट के साथ महिला से छेड़खानी का मामला भी दर्ज कराना चाहते थे, इसलिए दूसरे पक्ष को बुलाया जा रहा था।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड