शुरू न्यूज़
डारगुवा में चोरी का मामला: 20–21 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
डारगुवा में चोरी का मामला: 20–21 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
बल्देवगढ़ (टीकमगढ़)। थाना बल्देवगढ़ की चौकी देवरदा अंतर्गत ग्राम डारगुवा में हुई चोरी की वारदात का अब तक खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पीड़ित महिपाल सिंह बुंदेला, पिता हीरा सिंह बुंदेला ने लिखित आवेदन देकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
पीड़ित के अनुसार, लगभग 20 से 21 दिन पूर्व अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए थे। आरोप है कि चोरों ने गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली। घटना के संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
महिपाल सिंह बुंदेला का आरोप है कि उन्होंने अपने आवेदन में गांव के कुछ लोगों पर चोरी में संलिप्त होने का संदेह व्यक्त करते हुए उनके नाम भी बताए हैं, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आज तक न तो चोरी का खुलासा किया गया है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड