शुरू न्यूज़
थाना बना विवाद का केंद्र ? महिला से अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल !
छतरपुर। मध्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और संवेदनशील पुलिसिंग के दावों के बीच छतरपुर जिले के ईशानगर थाना चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद थाने में पदस्थ मुंशी वीरेंद्र अहिरवार पर एक फरियादी महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने और उसका मोबाइल छीनने के आरोप लगाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, महिला किसी मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और विरोध करने पर उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस के व्यवहार और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं पीड़ित पक्ष ने संबंधित मुंशी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई और निलंबन की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड