गढ़ीमलहरा में खड़े ट्रक से दो बैटरियां चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
छतरपुर । गडीमलहरा लुगासी रोड स्थित महतो पेट्रोल पंप के सामने खड़े मालवाहक 12 पहिया ट्रक से चोर दो बैटरियां चोरी कर ले गए। ट्रक चालक राशिद खान मंसूरी के मुताबिक, वह रात करीब 10:30 बजे के बीच ट्रक खड़ा कर घर गया था। वापस लौटने पर क्लीनर साइड की खिड़की खुली मिली और बैटरी बॉक्स खाली था।
चालक ने बताया कि चोरी हुई दोनों बैटरियों की कीमत करीब 15 से 20 हजार रुपये है। घटना की सूचना देने चालक गढ़ीमलहरा थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी।
वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में न्यू मार्केट की तीन दुकानों के ताले टूटने की घटना भी सामने आई थी।
अब सवाल यह है कि पुलिस कब तक चोरियों पर अंकुश लगाएगी और ट्रक से चोरी हुई दोनों बैटरियां बरामद हो पाएंगी?
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड