शुरू न्यूज़
अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा थाना महुली का किया गया औचक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश*
आज दिनाँक 30.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह द्वारा थाना महुली का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं पुलिस कार्यप्रणाली का गहनता से अवलोकन किया गया । निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा की गई। अभिलेखों के रख-रखाव को व्यवस्थित रखने एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, मेस, सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने एवं आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ एवं महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया साथ ही, बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । थाना स्टाफ को सतर्कता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड